फरार होने के बाद 15 इंटरनेशनल नंबर यूज कर रही थी हनीप्रीत

Recommended Video

    Honeypreet फरार होने के बाद 15 International Numbers कर रही थी Use। वनइंडिया हिंदी

    पंचकूला। मंगलवार को जीरकपुर-पटियाला स्टेट हाईवे से पकड़ी गई हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस पंचकूला सेक्टर 20 थाने लेकर पहुंची है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। आपतो बता दें कि कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा है। पुलिस हनीप्रीत से पंचकूला में हुए दंगों को लेकर पूछताछ कर रही है। हरियाणा पुलिस की एसआईटी हनीप्रीत को अब उन स्थानों पर लेकर जाएगी जहां-जहां वह छिपी थी। एसआईटी हनीप्रीत को लेकर आज बठिंडा जाएगी। वहां वह सुखदीप कौर के घर पर छिपी थी।

     15 इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल किए

    15 इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल किए

    पूछताछ में पता चला है कि हनीप्रीत ने 38 दिन में 15 इंटरनेशनल मोबाइल नंबर्स का इस्तेमाल किया। हरियाणा पुलिस के मुताबिक 4 दिन से हनीप्रीत की गाड़ी सुखदीप चला रही थी और पंचकूला के 15 किलोमीटर के दायरे रुकी थी। इसके अलावा हनीप्रीत ने सिरसा और राजस्थान की आईडी वाले कई नंबरों से करीब 30 लोगों से संपर्क किया था।

    व्हाट्सएप के जरिए करती थी बात

    व्हाट्सएप के जरिए करती थी बात

    खबरों के मुताबिक राम रहीम के जेल जाने के बाद से हनीप्रीत ने आदित्य, पवन, रोहताश के संपर्क किया था। वह इन सभी से व्हाट्सएप के जरिए बात करती थी। हनीप्रीत इस दौरान किसी भी भारतीय नंबर का इस्तेमाल नहीं किया।

    जिस समय हनीप्रीत पकड़ी गई थी उस समय वह जीरकपुर जा रही थी

    जिस समय हनीप्रीत पकड़ी गई थी उस समय वह जीरकपुर जा रही थी

    आपको बता दे कि मंगलवार को जीरकपुर पुलिस ने हनीप्रीत के पकड़े जाने की डीडीआर जीरकपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी। जिस समय हनीप्रीत पकड़ी गई थी उस समय वह जीरकपुर जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक जीरकपुर पुलिस स्टेशन में हनीप्रीत ने बताया था कि डेरे के ही एक प्रेमी ने उसकी जीरकपुर के एक होटल में रुकने के लिए बुकिंग करवाई थी। इससे पहले कि वह होटल पहुंचती हरियाण पुलिस ने पटियाला-जीरकपुर-बनूड़ रोड पर हनीप्रीत का इनोवा गाड़ी में आने और गाड़ी का नंबर की सूचना दे दी। हनीप्रीत इससे पहले होटल पहुंचती पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+