Haryana PM Kisan Farmer ID: फार्मर आईडी अब जरूरी, हरियाणा के किसान यहां चेक करें अपनी डिटेल
Haryana PM Kisan Farmer ID: पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त के लिए फार्मर आईडी होना जरूरी है। किसानों को बिना किसी रुकावट के सहायता राशि मिले, इसके लिए किसान आईडी (Farmer ID) बनाने की प्रक्रिया को पूरी तरह सरल और डिजिटल बनाया गया है। खास तौर पर पीएम-किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, एमएसपी पर फसल बिक्री और उर्वरक सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ किसान आईडी के बिना नहीं मिल सकेगा।
हरियाणा सरकार ने साफ कर दिया है कि भविष्य में बिना फार्मर आईडी के कई योजनाओं की किस्तें अटक सकती हैं। किसानों को आईडी बनाने में किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए राज्य सरकार की ओर से मुहिम चलाई जा रही है। जानें कब और कैसे यह आईडी बनवा सकते हैं।

Haryana PM Kisan Farmer ID: हरियाणा सरकार के पोर्टल पर बनेगी आईडी
राज्य सरकार की सबसे अहम सुविधा 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' (MFMB) पोर्टल है। इस पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद हर किसान को अपना किसान पंजीकरण संख्या (Farmer Registration Number) मिलता है। इस नंबर को ही किसान आईडी के रूप में उपयोग किया जाता है। यही आईडी पीएम-किसान योजना, फसल बीमा योजना और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर फसल बेचने के लिए जरूरी है। MFMB पोर्टल के जरिए किसान अपनी फसल का विवरण, जमीन की जानकारी और बैंक खाते से जुड़ा डेटा अपडेट कर सकते हैं।
Haryana PM Kisan Farmer ID Update: वेबसाइट पर जाकर बनाएं आईडी
- इसके अलावा, सरकार ने एक नई और उन्नत डिजिटल व्यवस्था हरियाणा फार्मर रजिस्ट्री (AgriStack) भी शुरू की है। इसकी वेबसाइट hrfr.agristack.gov.in है।
- यह डिजिटल पहचान प्रणाली किसानों के भूमि रिकॉर्ड, आधार नंबर और मोबाइल नंबर को आपस में जोड़ती है। इससे फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी और असली किसानों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचेगा।
- किसान अगर खुद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पा रहे हैं, तो उनके लिए सरकार ने कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) और ई-दिशा केंद्रों की सुविधा दी है। यहां जाकर किसान अपनी फार्मर आईडी बनवा सकते हैं या उसमें सुधार करवा सकते हैं।
- इसके लिए किसानों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और बैंक पासबुक की जरूरत होती है। आधार प्रमाणीकरण के बाद ही किसान आईडी सक्रिय की जाती है।
Haryana PM Kisan Farmer ID News: मोबाइल पर भी कर सकते हैं चेक
सरकार ने मोबाइल यूजर्स के लिए भी सुविधा दी है। किसान PM-KISAN मोबाइल ऐप या राज्य सरकार के संबंधित कृषि ऐप के जरिए अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं और स्टेटस चेक कर सकते हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले समय में बिना किसान आईडी/फार्मर रजिस्ट्री के पीएम-किसान की अगली किस्त, उर्वरक सब्सिडी और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए किसानों को जल्द से जल्द अपनी फार्मर आईडी बनवाने या अपडेट कराने की सलाह दी गई है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications