Nuh Riots News: हाई कोर्ट के आदेश से नूंह में बुलडोजर कार्रवाई पर लगा ब्रेक, गुरुग्राम में धारा 144 हटी
हरियाणा के नूंह में दंगाइयों के खिलाफ जारी बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कोर्ट ने रोक लगा दी है। हरियाणा सरकार ने पिछले चार दिनों में 350 से अधिक झोपड़ियां और 50 कंक्रीट स्ट्रक्चर ध्वस्त किए हैं।
हरियाणा के नूंह में सांप्रदायिक दंगों में शामिल संदिग्धों के आवास और संपत्तियों पर जारी बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगा दी गई है। यह रोक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के एक आदेश के बाद लगाई गई है। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद संबंधित अधिकारियों को बुलडोजर कार्रवाई रोकने को कहा।
आपको बता दें कि हरियाणा सरकार ने पिछले चार दिनों में 350 से अधिक झोपड़ियां और 50 कंक्रीट स्ट्रक्चर ध्वस्त किए हैं। इससे पहले हरियाणा में सांप्रदायिक झड़पों में 6 लोगों की जान चली गई। संपत्ति का भारी नुकसान हुआ। नूंह और गुरुग्राम में दहशत फैली। वहीं, हिंसा के एक हफ्ते बाद कोर्ट ने अब इस मामले पर खुद संज्ञान लिया है। तो इसलिए बुलडोजर कार्रवाई पर रोक...

बुलडोजर कार्रवाई अभियान की आलोचना हुई थी, राजनेताओं ने आरोप लगाया था कि इसमें मुसलमानों को निशाना बनाया गया। साथ ही, जिनके घर तोड़े गए उनमें से कई लोगों ने दावा किया था कि उन्हें कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने कहा था कि वे अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं और किसी भी व्यक्ति को निशाना नहीं बनाया जा रहा है।
खडगटा ने कहा था कि अवैध निर्माण के खिलाफ विध्वंस अभियान चल रहा है और यह जारी रहेगा। किसी को निशाना बनाने के लिए कार्रवाई नहीं की जा रही है। हमारा मकसद शांति स्थापित करना है।
ओवैसी ने साधा खट्टर सरकार पर निशाना
विध्वंस अभियान को लेकर हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर निशाना साधने वालों में हैदराबाद के सांसद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास निर्माण का मतलब है कि सामूहिक दंड देने के लिए उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना एक समुदाय (मुसलमानों) की इमारतों, घरों और चिकित्सा दुकानों और झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया जाना चाहिए। खट्टर सरकार ने कानून न्यायालयों के अधिकारों को छीन लिया है, विश्वास उन लोगों को दिया जा रहा है जो हैं वैचारिक रूप से बीजेपी के करीब हैं।
कर्फ्यू में चार घंटे की ढील, गुरुग्राम में धारा 144 हटाई गई
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई, इस दौरान एटीएम भी खुले। क्षेत्र में इंटरनेट प्रतिबंध अब भी लागू है। नूंह पुलिस ने कहा है कि झड़पों के सिलसिले में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 56 मामले दर्ज किए गए हैं। जिला कलेक्टर ने जिले में स्थिति सामान्य होने पर गुरुग्राम में धारा 144 सीआरपीसी हटाने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications