कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय में कचरे से सर्वोत्तम और पोस्टर प्रतियोगिता में वीनू अव्वल, जानिए पूरा परिणाम
Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के भूगोल विभाग द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पृथ्वी दिवस के उपलक्ष में कचरे से सर्वोत्तम और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
कचरे से सर्वोत्तम प्रतियोगिता में वीनू प्रथम, साक्षी द्वितीय, शिवानी तृतीय स्थान पर रहें और पोस्टर प्रतियोगिता में सरगम प्रथम, तमन्ना द्वितीय ज्योति तृतीय स्थान पर रहे व पारसदीप और अखिल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज की प्राचार्या प्रोफेसर रीटा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और डॉ. अश्वनी कुश व प्रोफेसर प्रदीप मलिक ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।












Click it and Unblock the Notifications