Haryana News: अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बोले अमित शाह, कहा-'मां ने मुझे बचपन से गीता पाठ कराया'
Haryana News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर संत सम्मेलन 2023 को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की कामना की थी। जिसे सीएम मनोहर लाल ने 2016 में पूरा किया। भगवद की शिक्षाएं गीता भारत और दुनिया के सभी हिस्सों तक पहुंचनी चाहिए। महोत्सव 2016 से बेहद सफल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे अमित शाह ने कहा कि धारा 370 समाप्त हो जानी चाहिए और भारत से कश्मीर को जुड़ जाना चाहिए। इस देश को पंथनिरपेक्ष बनाना है तो तीन तलाक जैसे कानून समाप्त होना चाहिए।
पीएम मोदी के नेतृत्व में कई बड़े फैसले हुए
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि धारा 370 समाप्त हो चुकी है। इसी के साथ-साथ काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन महाकाल, केदारनाथ और बद्रीनाथ में लोग आराम से दर्शन कर पाएं। यही हमारा उद्देश्य है। संसद के अंदर सेंगोल को स्थापित किया गया। ये सारे काम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किया गया है।

शाह ने श्रीमद्भागवत गीता को किया प्रणाम
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां जितने भी गुरु और संतगण लोग यहां बैठे हैं। उन्होंने अपना जीवन धर्म के प्रति समर्पित किया है। मैं देश विदेश के लोगों को कहना चाहता हूं कि,मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आए हैं। लेकिन मेरी मां ने बचपन से मुझे गीता का पाठ कराया। उसी के कारण आज मैं अपने मुकाम को हासिल कर पाया हूं। इसी के साथ अमित शाह ने श्रीमद्भागवत गीता को प्रणाम किया। भारत माता के जयकारे के साथ अपनी बात समाप्त की।












Click it and Unblock the Notifications