Haryana News: हरियाणा में सड़कों की मरम्मत के लिए चलेगा विशेष अभियान, खर्च होगी 1636 करोड़ रुपए से अधिक राशि

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लोक निर्माण और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सड़कों की मरम्मत के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 1636 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति भी प्रदान की गई। बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवर पाल, लोक निर्माण मंत्री डॉ. बनवारी लाल भी उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य राजमार्ग और जिला प्रमुख सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता आधार पर की जाएगी तथा लगभग 1500 कार्यों को सितम्बर तक पूरा कर लिया जाएगा। कुछ सड़कों की निविदा प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने 17 जिलों में 384 सड़कों को चिन्हित किया है। जिनकी लम्बाई लगभग 1100 किलोमीटर है।

cm saini

बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की 5200 किलोमीटर लम्बाई की 439 सड़कें हस्तांतरित होनी हैं। जिनमें से 3 हजार किलोमीटर लम्बाई की सड़कें पिछले वर्ष हस्तांतरित की गई थी। बोर्ड अब इन सड़कों की मरम्मत पर ध्यान केन्द्रित करेगा और सड़कों की विशेष मरम्मत के बाद ही लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करेगा।

बोर्ड ने निर्णय लिया है कि भविष्य में जितनी भी सड़कें लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित होनी हैं। उनकी पहले डीमार्केशन की जाए। लोक निर्माण विभाग 3500 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों का पैचवर्क मानसून शुरू होने से पहले पूरा कर लिया जाएगा।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन सड़कों व बाईपास के लिए 80 से 85 प्रतिशत जमीन उपलब्ध हो गई है। वहां पर मिट्टी भराई व कच्ची सड़क का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। इसके अतिरिक्त कोसली बाईपास के निर्माण का कार्य भी शीघ्र ही शुरू करवाया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अंकुर गुप्ता, वन एवं पर्यावरण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द मोहन शरण, मुख्यमंत्री की अतिरिक्त प्रधान सचिव आशिमा बराड़, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मुकेश कुमार आहुजा के अलावा लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+