Haryana News: अटेली विधानसभा के 80 गांवों में अनुसूचित जाति की चौपालें, 32 गांवों में पिछड़े वर्ग की चौपालें
Haryana News: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र सिंह बबली ने कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र के 100 गांवों में से 80 गांवों में अनुसूचित जाति की चौपालें हैं तथा 32 गांवों में पिछड़े वर्ग की चौपालें हैं। मंत्री बबली मंगलवार को विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि अटेली विधानसभा क्षेत्र में 100 गांवों में से 30 गांव ऐसे हैं। जिनमें अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग की दोनों चौपालें बनाई गई हैं। 50 गांवों में केवल अनुसूचित जाति की चौपालें हैं। 2 गांवों में केवल पिछड़े वर्ग की चौपालें हैं। शेष 18 गांवों में कोई अनुसूचित जाति तथा पिछड़े वर्ग की चौपालें नहीं है। शेष 18 गांवों में से एक गांव में ग्राम दर्शन पोर्टल तथा 4 गांवों में जन संवाद के तहत अनुसूचित जाति की चौपालों के निर्माण की मांग प्राप्त हुई है। पिछड़े वर्ग की चौपालों के निर्माण के लिए कोई मांग प्राप्त नहीं हुई है।













Click it and Unblock the Notifications