Haryana News: रानिया ब्लॉक के सरपंच हुए भाजपा में शामिल, सीएम सैनी भी रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रानिया ब्लॉक के सरपंचों को भाजपा ज्वाइन करवाई है। इस दौरान सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज रानिया ब्लॉक के सरपंच साथियों ने भाजपा का दामन थामा। इस अवसर पर सिरसा से हमारे प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर, हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेद फुलां और सिरसा भाजपा जिला अध्यक्ष निताशा सिहाग उपस्थित रहे। सभी सरपंच साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रानिया ब्लॉक के सरपंचों को भाजपा ज्वाइन करवाई है। इस दौरान सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications