Haryana News: प्रधानमंत्री के आह्वान पर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक मां के नाम लगाए एक पेड़: सीएम सैनी

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। सीएम नायब सिंह ने कहा कि हमें पेड़ लगाने के बाद उसको बड़ा होने तक उसकी संभाल रखनी भी है। पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने का यही एकमात्र तरीका है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह रविवार को पिंजौर के बूथ नंबर 70 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 111वां एपिसोड सुनने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

cm saini

सीएम नायब सिंह ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व मिला है। जो देश के साथ-साथ विश्व को भी रास्ता दिखाने का काम करता है। मन की बात कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्र से पूरा देश जुड़ता है। प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महारथ हासिल करने वाले लोगों से परिचय करवाते हैं। ऐसे परिचयों से समाज व देश के प्रति कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण के असंतुलन के कारण आज वातावरण में तापमान काफी बढ़ रहा है। अब 50 डिग्री से ज्यादा तापमान भी देखने को मिलता है। इसी संतुलन को बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने इस अभियान की शुरूआत की है। जो 6 जुलाई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जब भी गर्मी अधिक होती है तो हम पहाड़ों की तरफ रूख करते हैं। वहां पर अधिक पेड़-पौधे होने के कारण गर्मी का प्रभाव कम होता है। सीएम नायब सिंह ने संकल्प लेते हुए कहा कि हमें अपने जन्मदिन सहित अन्य सामाजिक समारोह में अधिक से अधिक पेड़ लगाने का कार्य करना चाहिए। पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

सीएम नायब सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो काम पिछले 10 सालों में करवाए हैं। इससे पहले की सरकारों ने कुल मिलाकर भी उतने विकास कार्य नहीं करवाए। उन्होंने कहा कि जब रास्तों पर नजरें डालते हैं तो चारों तरफ नेशनल हाइवे, ग्रीन कोरिडोर, एक्सप्रेस-वे नजर आते हैं। रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण करने के अलावा देश को वंदे भारत जैसी ट्रेनें दी गई हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान किया कि वो केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार के कामों का घर-घर तक प्रचार करें। कार्यक्रम में विधायक मोहनलाल बडोली, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और उपायुक्त डा. यश गर्ग समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+