Haryana News: शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव से मिले विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, इन विषयों पर दिए सुझाव
Haryana News: हरियाणा में माइकल एंड सुसान डेल फाउंडेशन इंडिया दिल्ली के वरिष्ठ निदेशक प्राची जैन विंडलॉस, एजुकेशन इनिशिएटिव के वाइस प्रेसिडेंट रितेश अग्रवाल, समग्र शासन के प्रोग्राम लीडर, आदित्य चोपड़ा एवं मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी केे प्रतिनिधि रोहन कुमार ने बुधवार को शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव से मुलाकात की है।
बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की शैक्षिक व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, मूल्यांकन प्रणाली तथा कौशल एवं विकास संबंधी शिक्षा का अध्ययन करना रहा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू करने और शिक्षा पद्धति के नए आयाम स्थापित करने बारे शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष के सामने अपने सुझाव रखे।

उन्होंने बताया कि ये संस्थाएं हरियाणा सरकार शिक्षा विभाग के साथ मिलकर वर्ष-2014 से वंचित छात्रों के लिए परीक्षा परिणामों में सुधार लाने और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा तक उनकी पंहुच बढ़ाने के लिए कार्य करती हैं। क्योंकि हम जिसे माप नहीं सकते उसे सुधार नहीं सकते। वे मानक मूल्यांकन विकसित करने और तैनात करने में मदद करेगें। जो हमें सीखने और सिखाने में सुधार के लिए एक रोडमैप तैयार करेगें। शिक्षा बोर्ड का मुख्य उद्देश्य शिक्षा स्तर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाकर छात्र-छात्राओं को उत्तम गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करना है।
प्रतिनिधिमंडल द्वारा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वर्तमान कार्यप्रणाली सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिक्षा बोर्ड की परीक्षा व मूल्यांकन प्रणाली को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने और विकसित करने के लिए गहनता से विचार-विमर्श किया। उनके द्वारा समय-समय पर शिक्षा बोर्ड के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत विद्यार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय मानक विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में अग्रिम शिक्षण हेतु लाभ मिलेगा एवं व्यवसायिक विकास के अवसर मिलेंगे तथा नवीनतम शैक्षणिक कौशल जानने का अवसर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications