Haryana News: हरियाणा में अब पंडित-पुजारियों को मिलेगा वेतन, सीएम सैनी ने किया बड़ा एलान
Haryana News: हरियाणा में अब पंडित, पुजारी, इमाम, मौलवी, ग्रंथि, भिक्षु, लामा, नन, जैन साधु साध्वी और पादरियों को वेतन सहित तमाम सुविधाएं मिलेंगी।
इसके तहत उन्हें और उनके आश्रितों को न केवल आवास और चिकित्सा लाभ मिलेंगे। बल्कि बच्चों को छात्रवृत्ति कौशल प्रशिक्षण और अनुदान दिया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान करने वाले सभी का जीवन स्तर सुधारने के लिए पहली बार हरियाणा में अर्चक, पुजारी और अन्य नियुक्त धार्मिक पेशेवर कल्याण बोर्ड गठित किया गया है।

इसकी कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथ में होगी। कला एवं संस्कृति कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव उमाशंकर ने बोर्ड के गठन के आदेश जारी कर दिए हैं। बोर्ड का मुख्यालय चंडीगढ़ या पंचकूला में होगा। जबकि राज्य में कहीं भी कार्यालय स्थापित किया जा सकते हैं। दिल्ली, बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित कई प्रदेशों की सरकारें मुस्लिम धर्म गुरुओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान करती है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 दिसंबर 2022 को करनाल में आयोजित परशुराम महाकुंभ में पुजारियों, पुरोहितों के कल्याण के लिए बोर्ड बनाने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications