Haryana News: मंत्री सुभाष सुधा ने कुरुक्षेत्र में पानी निकासी प्रबंधों का लिया जायजा, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मानसून सीजन से पहले बरसाती पानी की निकासी के प्रबंध पूरे किए जाए। ड्रेनों, नालों की सफाई की जाए और सरस्वती नदी की सफाई की जाए और दोनों तरफ किनारों को पक्का किया जाए।
शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री शनिवार को कुरुक्षेत्र में मानसून सीजन आने से पहले पानी निकासी के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले सरस्वती नदी पिपली, खेडी मारकंडा, हरिनगर, दीदार नगर, सिरसला रोड़ सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण कर किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय रहते सभी क्षेत्रों के नाले साफ होने चाहिए तथा सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त होनी चाहिए।

मंत्री सुभाष सुधा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा सभी क्षेत्रों में सम्बन्धित अधिकारी की डयूटी लगाए। जो हर तीन दिन में कार्य का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि सीवरेज ब्लोकेज या ओवरफ्लो होने की शिकायतों का त्वरित समाधान करें।
इसके अतिरिक्त एक अन्य कार्यक्रम में शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि दुकानों के किराएदारों को मालिकाना हक देकर प्रदेश सरकार द्वारा अद्भुत और सराहनीय किया जा रहा है। सरकार के इस निर्णय के तहत थानेसर के 140 दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक दिया जा चुका है और आज 30 दुकानदारों को रजिस्ट्रियां देकर उनकों मालिकाना हक दिया गया है।
मंत्री सुभाष सुधा शनिवार को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना के तहत 30 दुकानदारों को दुकानों की रजिस्ट्रियां सौंपने के उपरांत उनसे बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शुरु की गई इस स्वामित्व योजना और सरकार नेकनीयत और नीतियों के कारण नगर परिषद की दुकानों में सालों से किराए पर रहने वाले लोगों को दुकान का मालिक बनने का अवसर मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications