Haryana News: लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने सांपला में दीनबंधु छोटूराम को किया नमन, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांपला में किसान मसीहा दीनबंधु सर छोटूराम को नमन कर देश और प्रदेश के किसानों के हितों के लिए उनके द्वारा किए गए। उल्लेखनीय कार्यों को याद कर नई पीढ़ी को उनका अनुशरण करने का आह्वान किया।
लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया और मंत्री सुमित गोदारा ने सांपला में किसानों और युवाओं से संवाद कर रोहतक से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को भारी मतों से जिताकर लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

डॉ. पूनिया ने कहा कि रोहतक से लेकर हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जिताने का यहां की जनता ने मन बना लिया है। किसान और युवा हितैषी नीतियों से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। जिससे हरियाणा से लेकर पूरे देश को विकसित बनाने का कार्य संकल्प और प्रतिबद्धता के साथ होगा।












Click it and Unblock the Notifications