Haryana News: लोकसभा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया ने भाजपा नेताओं के साथ किया चुनावी मंथन, बैठक में कही यह बात
Haryana News: भाजपा हरियाणा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी और भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री फनीन्द्रनाथ शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय रोहतक में राजस्थान प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने और तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की रणनीति पर मंथन किया है।
बैठक में हरियाणा भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया,राजस्थान के कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, सांसद सुमेधानंद सरस्वती, सांसद भागीरथ चौधरी, एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी, ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री निर्मल कुमावत, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पूर्व विधायक विश्वनाथ मेघवाल, पूर्व सुभाष पूनिया इत्यादि राजस्थान प्रदेश से जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ रहे हैं। सीएम नायब सिंह सैनी का दावा है कि हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा जीतेगी।












Click it and Unblock the Notifications