Haryana News: गृह मंत्री अनिल विज को दिए राम मंदिर के अक्षत, जय श्री राम के नारों से गूंजा आवास
Haryana News: हरियाणा के ग्रह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आवास जय श्री राम और जयकारा वीर बजरंगी के नारों से गूंज उठा। विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, बजरंग दल, गौ रक्षा दल, शास्त्री कॉलोनी परिवार रेजिडेंट संगठन द्वारा विज को अयोध्या में पूजित अक्षत वितरण किया गया। सभी ने गृहमंत्री अनिल विज को अक्षत प्रदान किए और श्री राम मंदिर अयोध्या का स्मृति चिन्ह भेंट किया। गृहमंत्री अनिल विज ने इस अवसर पर सभी को 22 जनवरी को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई दी।
आपको बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। भाजपा नेता कपिल विज के अलावा विभिन्न संगठनों से यश प्रकार, रणजीत सिंह, सोहनलाल शर्मा, विशाल, लक्ष्मण दास चौपड़ा, लोकेश, प्रवीण, दीपांशु कोछर, रौनी, सोनिया, दीपक भसीन, दीपक शर्मा एवं अन्य कई लोग मौजूद रहे।













Click it and Unblock the Notifications