Haryana News: नए कानूनों पर आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को मिलेगा प्रशिक्षण, जानिए पूरा कार्यक्रम
Haryana News: हरियाणा सरकार ने आगामी 1 जुलाई से तीन आपराधिक कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने सभी आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के लिए एक दिन का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 20 जून 2024 को लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम द्वारा आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण सभी आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के लिए अनिवार्य होगा।

उल्लेखनीय है कि पूरे देश में 1 जुलाई से तीन नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू हो रहे हैं। हरियाणा इन तीनों कानूनों को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications