Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली, कहा-'विकसित भारत विजन में सहयोग दें'
Haryana News: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में जनसंख्या के घनत्व के अनुसार पुलिस थानों, पुलिस चौकियों व पुलिस कर्मियों के घरों को निर्मित करने के लिए एक सर्वे किया जाए। ताकि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत विजन को आज से ही क्रियान्वित करने में अपना सहयोग दे सकें। गृह मंत्री विज यहां हरियाणा गृह विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
गृह मंत्री विज ने आज हरियाणा के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक कार्य को बारीकी से करते हुए अंजाम तक पहुंचाने का कार्य करें। ताकि राज्य के नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध हो सकें। मंत्री विज ने कहा कि हमें हरियाणा की पुलिस को बेहतर बनाने के लिए आज से ही रोडमैप/योजना तैयार करनी होगी। ताकि आने वाले समय इन योजनाओं के अच्छे नतीजे सामने आ सकें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 में हरियाणा की पुलिस कैसी हो।इस विजन पर भी अधिकारियों को काम करना होगा।

बैठक में बताया गया कि हरियाणा पुलिस का विभाग में हाउसिंग का संतुष्टिकरण 28 प्रतिशत हैं। 2000 नए मकानों के निर्माण करने के तहत अब तक 479 मकानों का निर्माण कार्य चल रहा है। 144 की मंजूरी आनी बाकी हैं। इसके अलावा, 38 पुलिस स्टेशन और 35 पुलिस पोस्ट के निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस कर्मियों के हाउसिंग का संतुष्टिकरण 50 प्रतिशत तक लेकर जाए।












Click it and Unblock the Notifications