Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने श्रीराम यात्रा की तैयारी को लेकर ली बैठक, पदाधिकारियों को दिए यह निर्देश
Haryana News: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में श्रीराम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक ली है। इस दौरान गृहमंत्री विज ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन के अवसर पर अंबाला छावनी में 14 जनवरी को भव्य श्रीराम यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राम मंदिर के 22 जनवरी को शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद एसी स्पेशल ट्रेन अयोध्या यात्रा के लिए अंबाला छावनी से चलाई जाएगी। इस ट्रेन में अंबाला छावनी से हजारों भक्त श्रीराम मंदिर के दर्शनों के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि स्पेशल ट्रेन चलने को लेकर रेलवे के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जल्द ही इसकी तारीख तय कर दी जाएगी। ट्रेन में पैंट्री और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेन से हजारों की संख्या में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर अंबाला छावनी से रामलाल के दर्शनों के लिए अयोध्या जाएंगे।

गृहमंत्री अनिल विज कहा कि 14 जनवरी को श्रीराम यात्रा सुबह 11 बजे अंबाला के सुभाष पार्क से पैदल रवाना होगी। जो अंबाला छावनी के सदर बाजार एवं अन्य क्षेत्रों में होती हुई वापस सुभाष पार्क में संपन्न होगी। इस दौरान पैदल चलते हुए भजनों पर रामलाल का गुणगान किया जाएगा। सभी वर्गों से यात्रा में शामिल होने के लिए आवाहन किया जा रहा है। बैठक के दौरान श्रीराम यात्रा के आयोजन को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।












Click it and Unblock the Notifications