Haryana News: गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा-'गरीबों और किसानों का जमकर लूटा'
Haryana News: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विजय ने विपक्ष के नेता भूपेंद्र हुड्डा को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बयान दिया था कि वह आखरी बार चुनाव लड़ेंगे। इस पर तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि उनकी सरकार कैसे आ जाएगी। क्योंकि लोग अभी तक उनकी सरकार के समय हुए कार्यों को भूले नहीं है। किस तरह इन्होंने किसानों और लोगों को लूटा था। लोग अभी इनके कारनामों को भूले नहीं है।
उन्होंने कहा कि आखरी बार चुनाव लड़ने, मौका होने और 75 साल की बात कह कर विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भिक्षा मांग रहे हैं। परंतु लोग ऐसे नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि हुड्डा की घोषणाओं को उनकी कांग्रेस पार्टी ही नहीं मानती। जब भी वे कोई घोषणा करते हैं तो उनकी पार्टी की अध्यक्षता की खबर आती है कि यह हमारी घोषणा नहीं है।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। क्या वह गलत निकली थी। जो अब न्याय दिलाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि वह पार्टी यात्रा निकाल रही है। जिसने प्रजातंत्र को अपने पैरों से रौंदा हो। जिसने इमरजेंसी लगाई। लोगों के सारे अधिकार छीनकर उनको जेल में डाला हो। जिस पार्टी ने सिख आंदोलन करवाया और दंगे करवाए हो। वह पार्टी न्याय यात्रा निकालने की बात कर रही है। उन्होंने कहा कि इन्होंने साल 1947 में देश के दो टुकड़े करवा दिए। 10 लाख लोग मरवा दिए। अब यह न्याय की बात कर रहे हैं।
हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि इतनी बार तो गिरगिट भी रंग नहीं बदले होंगे। जितनी बार अरविंद केजरीवाल रंग बदलते हैं। उन्होंने सीएम अरविंद केजरीवाल के इनकम टैक्स और ईडी पुराने ट्वीट को लेकर भी कटाक्ष किया है।












Click it and Unblock the Notifications