Haryana News: हरियाणा रोडवेज देगी युवाओं को रोजगार, एचकेआरएन से भर्ती होंगे 991 कंडक्टर
Haryana News: हरियाणा रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी। इस संबंध में सरकार से अनुमति मिलने के बाद मुख्यालय द्वारा सभी डिपुओं की मांग के अनुसार सूची तैयार कर रोडवेज महाप्रबंधकों को पत्र जारी किया गया है।
मुख्यालय द्वारा जारी पत्र के माध्यम से संख्या के अनुसार 931 कंडक्टरों की होने वाली भर्ती की सूचना भेजी गई है। रोडवेज विभाग में कंडक्टरों की भर्ती होने के बाद बसों के पहले की अपेक्षा ज्यादा रूटों पर संचालन किया जा सकेगा।

परिवहन विभाग द्वारा पत्र के अनुसार हरियाणा के भिवानी और करनाल को छोड़कर 22 डिपो में एचकेआरएन के माध्यम से 991 कंडक्टरों की भर्ती की जाएगी।
हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो महा प्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि मुख्यालय द्वारा एचकेआरएन के माध्यम से नए कंडक्टरों की भर्ती के बारे में पत्र मिल चुका है। पत्र के अनुसार 991 नए कंडक्टरों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी। जिसमें से दादरी डिपो में 30 कंडक्टर नियुक्त होंगे। जानकारी के अनुसार नए कंडक्टरों के आने से ग्रामीण सहित मुख्य रूटों पर बसों का संचालन सुचारु रूप से होगा और आमजन को परिवहन की सुविधा भी मिल सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications