Haryana News: हरियाणा सरकार कक्षा 1 से 12 वीं तक के बच्चों को देगी निशुल्क स्कूल बस सुविधा, जानें पूरा आदेश

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्कूल जाने वाले बच्चों को तोहफा देने की योजना बनाई है। अब परिवार के लोगों को स्कूल जाने वाले बच्चों के आने जाने की दिक्कतें नहीं होगी। क्योंकि हरियाणा सरकार ने कक्षा पहली से 12वीं तक के स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए बस सेवा देने की योजना बनाई है। सरकार की तरफ से इन बच्चों को स्कूल लेकर आने व जाने के लिए वाहन लगाए जाएंगे।

राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर जाने वाले बच्चों को यह सुविधा दी जाएगी। इसके लिए सरकार की तरफ से बच्चों का डाटा मांगा गया है। ताकि इच्छुक बच्चों का डाटा आने के बाद उसी के अनुरूप वाहनों की व्यवस्था की जाए।

school bus

सरकार का प्रयास है कि एक मई से इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल स्कूलों में ज्यादा बच्चे नहीं है। इसलिए सरकार की इस योजना को शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। आपको बता दें कि यह सुविधा केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को दी जाएगी। सरकार द्वारा निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सुविधा मुहैया नहीं करवाई जाएगी।

सरकार ने यह फैसला स्कूली बच्चों के बढ़ते हुए सड़क हादसों को देखते हुए लिया है। क्योंकि पिछले दिनों महेंद्रगढ़ में हुई स्कूली बस हादसे के बाद सरकार ने यह योजना बनाई है। सरकार की तरफ से स्कूली बच्चों को घर से मुफ्त में स्कूल ले जाने वह वापस छोड़ने के लिए सभी स्कूल मुखिया से रूट मैप मांगा गया है। सभी स्कूलों को विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के इच्छुक छात्रों की सूची एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

शिक्षा निदेशालय द्वारा जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र के अनुसार निशुल्क परिवहन व्यवस्था का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के घरों की स्कूल से दूरी, वाहनों की एक मई से प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को मुक्त परिवहन योजना का लाभ मिल सकेगा। फसल कटाई में व्यस्तता में चलते बड़ी संख्या में छात्र चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने से चूक गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+