Haryana News: हरियाणा सरकार ने आईएएस चन्द्र शेखर खरे को सुपर टाइम स्केल पर किया पदोन्नत, जानिए वजह
Haryana News: हरियाणा सरकार ने आईएएस अधिकारी चन्द्र शेखर खरे को सुपर टाइम स्केल पर पदोन्नत किया है। जो 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा।जो उनके तत्काल कनिष्ठ अंशज सिंह, आईएएस की पदोन्नति की तिथि है तथा वास्तविक रूप से 16 मई 2024 से प्रभावी होगा। मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

दो आईएएस हुए सेवानिवृत
हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने यहां हरियाणा कैडर के दो आईएएस अधिकारियों की सेवानिवृति के अवसर पर उनको समारोहपूर्वक विदाई दी। इनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री श्रीकांत वाल्गद आज 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त हुए जबकि श्री विकास यादव हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे।
हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित विदाई समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद ने इन अधिकारियों द्वारा उनकी सेवा के दौरान विभिन्न कार्यों को कुशलतापूर्वक निष्पादित करने के लिए प्रशंसा की तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री प्रसाद ने अधिकारियों को अच्छा प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा टीम वर्क की भावना से काम किया है। उन्होंने विदाई समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ अपने प्रशासनिक एवं व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications