Haryana News: हरियाणा सरकार की रेवाड़ी जिले को सौगात, बावल विधानसभा के इन गांवों में चमकेगी चौपाल
Haryana News: हरियाणा सरकार ने रेवाड़ी जिले के बावल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग चौपालों की मरम्मत के लिए 1.20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण विभाग मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने इन चौपालों की मरम्मत का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चौपालें महत्वपूर्ण सामुदायिक स्थान हैं। जिनका उपयोग ग्रामीण बैठकें आयोजित करने, विवाह समारोह आयोजित करने और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किया जाता है।

डॉ. बनवारी लाल ने चौपालों की मरम्मत के लिए स्वीकृत राशि का विवरण देते हुए बताया कि गांव अलावलपुर में एससी चौपाल के लिए 1.62 लाख रुपए और बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.67 लाख रुपए तथा गांव आनंदपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.99 लाख रुपए, गांव आसरा का माजरा में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.62 लाख रुपए, गांव बालावास में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.98 लाख रुपए, भेरमपुर भारंगी में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 2.75 लाख रुपए, गांव बेरवाल में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 3.73 लाख रुपए, गांव भगवानपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 5.95 लाख रुपए, गांव चांदूवास में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.24 लाख रुपए, गांव चिरहरा में बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 3.87 लाख रुपए, गांव धारण में बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.96 लाख रुपए और एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.98 लाख रुपए, गांव धरचाना में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 6.27 लाख रुपए तथा गांव गुज्जर माजरी में बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.6 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।
डॉ. बनवारी लाल ने बताया कि इसी प्रकार गांव जयसिंहपुर खेड़ा में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.34 लाख रुपए, गांव झाबुवा में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 1.32 लाख रुपए, गांव केशोपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.96 लाख रुपए, गांव खंडोरा में बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.67 लाख रुपए, गांव नंगली परसापुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 2.56 लाख रुपए, गांव प्राणपुरा में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 6.05 लाख रुपए, गांव शाहपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 5.87 लाख रुपए, गांव शेखपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 5.99 लाख रुपए, गांव सुठानी में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 1.73 लाख रुपए, गांव टांकरी में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.46 लाख रुपए, गांव तिहाड़ा में बीसी चौपाल की मरम्मत के लिए 6.24 लाख रुपए, गांव प्राणपुरा में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 4.19 लाख रुपए, गांव पुंसीका में एससीचौपाल की मरम्मत के लिए 2.87 लाख रुपए तथा गांव नारायणपुर में एससी चौपाल की मरम्मत के लिए 3.01 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications