Haryana News: हरियाणा सरकार का स्वतंत्रता सैनानियों और आश्रितों को तोहफा, अब 40 हजार मिलेगी पेंशन
Haryana News: हरियाणा में नायब सिंह सैनी की सरकार विधानसभा चुनाव की तैयारियों मैं जुट गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक के बाद एक बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सैनी ने तीन कैटेगरी में दी जाने वाली पेंशन की राशि बनाने का एलान किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान बताया कि उनके राज्य सरकार ने प्रदेश में रहने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को दी जाने वाली पेंशन राशि बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आने वाली 1 जुलाई से स्वतंत्रता सेनानियों और उनके आश्रितों को 25 हजार प्रति माह की जगह 40 हजार प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।

इसके अलावा उन्होंने आपातकाल के दौरान आंदोलन करने वाले और हिंदी भाषा के लिए आंदोलन करने वालों की भी पेंशन में इजाफी का एलान किया है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई से आपातकाल के आंदोलनकारी की पेंशन में 10 हजार प्रति माह का इजाफा किया जाएगा। पहले इन लोगों को 10 हजार प्रतिमाह की पेंशन दी जाती थी। जो अब बढ़कर 20 हजार प्रतिमाह कर दी जाएगी। इसके अलावा हिंदी भाषा के लिए आंदोलन करने वालों को हर महीने 20 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications