Haryana News: हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक हुई संपन्न, जानिए मीटिंग में क्या हुए फैसले

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में हरियाणा पुलिस जिला में भारतीय रिजर्व बटालियन के पुलिस कार्मिकों का विलय नियम, 2024 को मंजूरी दी गई है।

नियमों के अनुसार हेड कांस्टेबल, सी-1 कांस्टेबल और छूट प्राप्त हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के रैंक वाले भारतीय रिजर्व बटालियन के पुलिस कर्मियों को 15 साल की संतोषजनक सेवा पूरी करने और प्रथम व द्वितीय चरण के प्रशिक्षण के बाद जिला पुलिस में विलय का विकल्प दिया जाएगा।

cm saini

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक द्वारा विभिन्न जिलों के लिए हर साल 31 जनवरी तक भारतीय रिजर्व बटालियन के हेड कांस्टेबल, सी-1 कांस्टेबल और छूट प्राप्त हेड कांस्टेबल और कांस्टेबलों में से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या अधिसूचित की जाएगी। इनमें से जिन कर्मचारियों को जिला पुलिस में विलय और ज्वाइनिंग के लिए चुना जाएगा। उनको 3 महीने के लिए एक प्रेरण प्रशिक्षण और जिला व्यावहारिक प्रशिक्षण से गुजरना होगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अनिवार्य होगा और किसी भी परिस्थिति में इससे छूट नहीं दी जाएगी।

मंत्रिमंडल ने माजरा सहकारी बहुउद्देशीय सोसायटी लिमिटेड के पक्ष में एम्स के निर्माण के लिए 10 भूमि मालिकों द्वारा 28 एकड़ 04 कनाल 10 मरला भूमि के हस्तांतरण के लिए 79 लाख 97 हजार 500 रुपए की स्टांप ड्यूटी की छूट और 50 हजार रुपए के पंजीकरण शुल्क की छूट को भी मंजूरी प्रदान की।

हरियाणा मंत्रिमंडल ने वर्ष 2024-25 के लिए राज्य की नई आबकारी नीति को भी मंजूरी दी है। आबकारी नीति को 12 जून 2024 से शुरू होने वाली एक वर्ष की अवधि के लिए मंजूरी दी गई है और इसे भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी से लाया गया है। इस नीति के अनुमोदन के साथ ही विभाग अब अगले वर्ष के लिए खुदरा दुकानों के आवंटन के लिए ई-नीलामी शुरू करेगा। नीलामी 27 मई 2024 से शुरू होगी। नई नीति में खुदरा दुकानों की अधिकतम संख्या पहले की तरह समान रहेगी।

इसी तरह 2024-25 के लिए आईएमएफएल का अधिकतम मूल कोटा 700 लाख प्रूफ लीटर और देशी शराब का अधिकतम मूल कोटा 1200 लाख प्रूफ लीटर होगा। आईएमएफएल और देशी शराब के लिए 2023-24 में शुरू की गई क्यूआर कोड आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली को आयातित विदेशी शराब पर भी लागू किया जाएगा। कारोबार को सुचारू बनाने के लिए विभाग द्वारा आयातित शराब ब्रांडों की न्यूनतम खुदरा बिक्री कीमतें तय की जाएगी। 12 जून 2024 से शुरू होने वाले अगली नीति वर्ष में आईएमएफएल और देशी शराब पर उत्पाद शुल्क में मामूली वृद्धि होगी। ई-नीलामी में भाग लेने के इच्छुक किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड और परिवार पहचान पत्र, पिछले तीन एसेसमेंट वर्षों की आयकर रिटर्न प्रस्तुत करनी होगी और उसकी न्यूनतम नेटवर्थ 60 लाख रुपए होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+