Haryana News: हरियाणा की बादशाहपुर सीट रिक्त घोषित, जानिए पूरी वजह
Haryana News: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता ने 25 मई 2024 को 76-बादशाहपुर विधानसभा के विधायक राकेश दौलताबाद के 25 मई 2024 को हुए निधन के बाद इस विधानसभा क्षेत्र की इस सीट को रिक्त घोषित किया है। हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।
आपको बता दें कि गुरुग्राम में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को जारी मतदान के बीच बादशाहपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। विधायक राकेश दौलताबाद सुबह 10:30 हार्ट अटैक के वक्त अपने घर पर ही मौजूद थे। उनके बेटे द्वारा उन्हें तुरंत गुरुग्राम के पालम विहार स्थित मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।













Click it and Unblock the Notifications