Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने चंडीगढ़ पहुंचने पर राष्ट्रपति का किया स्वागत, जानिए दौरे की वजह

Haryana News: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शनिवार को टेक्निकल हवाई अड्डे चंडीगढ़ पहुंचने पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें शॉल तथा फूलों का गुलदस्ता भेंट कर प्रदेशवासियों की ओर से उनका हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया है। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित, हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला में छुट्टियां मनाने के लिए पहुंची है। शिमला से करीब 13 किलोमीटर दूर मशोबरा में राष्ट्रपति भवन में वह चार दिन की ग्रीष्मकालीन अवकाश पर रहेगी। हर साल देश के राष्ट्रपति गर्मियों में परिवार के साथ यहां पर दौरे पर आते हैं।

bandaru dattatreya

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दूसरा दौरा है। वह पिछली बार भी यहां पर आई थी। यह इमारत करीब 170 साल पुरानी है। जिसको राष्ट्रपति भवन का नाम दिया गया है। इसका क्षेत्रफल लगभग 10628 वर्ग फुट है। 2023 में पहली बार इसे जनता के लिए भी खोला गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिन के भ्रमण के दौरान हिमाचल प्रदेश में कई कार्यक्रमों में भी शामिल होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+