Haryana News: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रैडक्रॉस दिवस समारोह को किया संबोधित, मानव हित में कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब एवं घायल लोगों की सेवा करना महान पुण्य का कार्य है। इसलिए रैडक्रॉस सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल और मन से अपना दायित्व निभाए।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय बुधवार को सेक्टर-16 स्थित रैडक्रॉस भवन में भारतीय रैडक्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा द्वारा रैडक्रॉस आंदोलन के जन्मदाता सर हैनरी डयूना की वार्षिक जयंती के अवसर पर आयोजित विश्व रैडक्रॉस दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले रैडक्रॉस आंदोलन के जन्मदाता सर हैनरी डयूना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दीप शिखा प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व रैडक्रॉस दिवस का थीम "Keeping Humanity Alive" है। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि आज हरियाणा रैडक्रॉस न केवल हरियाणा प्रदेश अपितु अन्य राज्यों में भी अपनी कल्याणकारी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार करके जरूरतमन्द लागों की मदद करती है। हरियाणा राज्य रैडक्रॉस शाखा तथा इसकी जिला शाखाओं द्वारा रैडक्रॉस के उद्देश्यों के आधार पर मानवता के उत्थान के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं और मैं यह भी आशा करता हूँ कि वह भविष्य में और प्रगति कर मानवता के हितों को ध्यान में रखते हुए और कई नई योजनाओं को क्रियान्वित करेंगे। जिससे हरियाणा प्रदेश का नाम देशभर में ऊँचा होगा।
राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान सेवा के क्षेत्र में हरियाणा राज्य रैडक्रॉस हमेशा अग्रणीय रही है और इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि हरियाणा राज्य में कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर खून की कमी महसूस न करें। वर्ष 2023-24 में 5512 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों के आयोजन द्वारा 3 लाख 86 हजार 128 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। जो पिछले वर्षों की तुलना में रिकार्ड रक्त यूनिट है। जिसके लिए रैडक्रॉस बधाई की पात्र है। दिव्यांगों की सेवा में भी हरियाणा रैडक्रॉस अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दिव्यांग लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंगों एवं उपकरणों का वितरण अल्मिकों कानपुर के सहयोग से तथा रैडक्रॉस द्वारा स्वयं के संसाधनों से किया जाता है। वर्ष 2023-24 में जिला रैडक्रॉस शाखाओं के माध्यम से 25,374 कृत्रिम अंग दिव्यांगजनों एवं बुर्जुगों को वितरित किए गए। जिस पर 16 करोड़ 84 लाख 80 हजार 386 रुपए की राशि खर्च हुई है। जोकि महान पुण्य का कार्य है।
उन्होंने कहा कि रैडक्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा प्राथमिक सहायता और गृहपरिचर्या प्रशिक्षण का ऑन लाईन परीक्षा कराने के लिए हरियाणा प्रदेश को पायलट प्रोजक्ट के लिए चयनित किया गया है और हरियाणा रैडक्रॉस इस पायलेट प्रोजेक्ट में खरा उतर रहा है। जिसके लिए भारतीय रैडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा बधाई की पात्र है।












Click it and Unblock the Notifications