Haryana News: पूर्व सीएम मनोहर लाल का नीलोखेड़ी दौरा, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को नीलोखेड़ी विधानसभा के दौरे पर रहे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'नीलोखेड़ी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह और जोश के साथ लिया जीत का संकल्प ! हमारा हर एक कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लक्ष्य और उनके 'विकसित भारत' के संकल्प की पूर्ति के लिए समर्पित है। पीएम के 400 पार के संकल्प को मजबूती प्रदान करने हेतु आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकसभा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम खट्टर लोकसभा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कर रहे हैं। नीलोखेड़ी विधानसभा के दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया है।












Click it and Unblock the Notifications