Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने धारूहेड़ा फैक्ट्री हादसे पर जताया दुख, घायलों के स्वास्थ्य के लिए की कामना
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेवाड़ी के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'रेवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक फ़ैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुःखद है। मैं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।'

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा हो गया फैक्ट्री के बॉयलर में विस्फोट होने से कम से कम 100 कर्मचारी ज्वेलर्स गए घटना धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के लाइफ लोंग फैक्ट्री की है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक विस्फोट के सही कर्म का अभी तक पता नहीं चल पाया है विस्फोट लाइफ लोंग फैक्ट्री में शनिवार शाम करीब 7:00 बजे हुआ इसके बाद कई फायर टेंडर और एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।












Click it and Unblock the Notifications