Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने दुष्यंत चौटाला पर कसा तंज, कहा-'उन्हें बहकना नहीं चाहिए था'
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत में कहा कि अगर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बहकावे में आकर साढ़े 4 साल तक भाजपा के साथ थे तो उन्हें बहकना नहीं चाहिए था। बेहतर यही होगा कि वह आगे सावधान रहें। पूर्व सीएम खट्टर पत्रकारों के सवाल के जवाब के दौरान यह बात कह रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को सोनीपत के सेक्टर 8 स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान व उनके समर्थकों को भाजपा में शामिल करवाने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पूछा कि दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि उन्हें बहका लिया गया था। इसलिए वह भाजपा के साथ चले गए थे।

इस सवाल पर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें बहकावे में नहीं आना चाहिए था। वही दुष्यंत चौटाला की तरफ से शराब तस्करी को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों पर मनोहर लाल ने कहा कि दुष्यंत के कार्यकाल में क्या हुआ। इस पर बोलूंगा तो अपना ही घर खराब होगा। इसलिए इस मुद्दे पर मैं कुछ नहीं कहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications