Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने वोटबैंक के लिए भेदभाव को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना, जानिए क्या बोले
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोटबैंक के लिए भेदभाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'यह काँग्रेस का चश्मा है जिसमें भारतीय के अलावा सब नज़र आता है। यह काँग्रेसी चश्मा न केवल हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक संबंधों को नकारता है, बल्कि हमारे साझा इतिहास और सामूहिक संघर्षों का भी अपमान करता है। भारतीयता का अर्थ केवल भौगोलिक सीमाओं से नहीं, बल्कि हमारे संयुक्त इतिहास, विविधता में एकता, और एक दूसरे के प्रति आदर के बंधन से है। कांग्रेस और उसके नेता वोट बैंक के लिए अंधे हो गए है। इनका इलाज जनता इस बार कर देगी और रिपोर्ट 4 जून को आएगी।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वोटबैंक के लिए भेदभाव को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है।












Click it and Unblock the Notifications