Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने भजन लाल की पुण्यतिथि पर किया नमन, प्रदेश के विकास को लेकर कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल की पुण्यतिथि पर नमन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजन लाल की पुण्यतिथि पर सादर नमन। हरियाणा के विकास और जन कल्याण हेतु उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।'

manohar lal

आपको बता दें कि भजनलाल विश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका जन्म 6 अक्टूबर 1930 को ब्रिटिश भारत के बहावलपुर रियासत के कोरनवाली गांव में मांझू वंश के विश्नोई जाट परिवार में हुआ था। वह पहली बार 1979 में मुख्यमंत्री बने। 1982 में फिर से चुने गए और 1991 में चुनाव जीतकर तीसरी बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने राजीव गांधी सरकार में कृषि मंत्री और पर्यावरण एवं वन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का 3 जून 2011 को हिसार में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व सीएम भजन लाल की पुण्यतिथि पर नमन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+