Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने घर-घर जाकर मतदाताओं से की मुलाकात, कमल खिलाने के लिए कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत इसराना, समालखा और पानीपत विधानसभा के गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'चलें बूथ की ओर, बढ़ें जीत की ओर। आज विशेष संपर्क अभियान के अंतर्गत इसराना, समालखा व पानीपत विधानसभा के गांवों में घर घर जाकर परिवारजनों को मोदी जी की राम-राम की और शत प्रतिशत मतदान कर तीसरी बार प्रगति का कमल खिलाने की अपील की।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विशेष संपर्क अभियान के तहत इसराना, समालखा और पानीपत विधानसभा के गांवों में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष मतदान करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications