Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार, लोकतंत्र को लेकर कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लालट्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी मतदाताओं का हृदय से आभार। आपका यह प्रयास हरियाणा और देश को मजबूत बनाने और विकसित करने में एक महत्वपूर्ण योगदान साबित होगा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे थे। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में मतदान करने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया है।












Click it and Unblock the Notifications