Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने नाड़ना और सगा गांव में किया जनसंपर्क, भाजपा के पक्ष में मतदान के लिए की अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाड़ना और सगा गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'हर गली-मोड़ पर मोदी जी की गारंटी गूंज रही है, हरियाणा के युवाओं का उज्जवल हुआ भविष्य गूंज रहा है। नाड़ना और सगा गांव में परिवारजनों के बीच के आत्मीय दृश्य।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नाड़ना और सगा गांव में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications