Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कही यह बात

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बैडमिंटन खिलाड़ी और पद्म भूषण साइना नेहवाल को जन्मदिन की बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।

पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'अपनी खेल प्रतिभा से दुनियाभर में विशेष पहचान बनाने वाली हरियाणा की बेटी, पद्म भूषण साइना नेहवाल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बैडमिंटन के खेल में वर्ल्ड चैंपियन का खिताब हासिल करना हो या ओलंपिक में पदक जीतना हो, आपने हमेशा देश की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं।'

manohar lal

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जन्म 17 मार्च 1990 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। उनके पिता चौधरी चरण सिंह हरियाणा के कृषि विश्वविद्यालय में कार्यरत थे और उनकी मां स्टेट लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी थी। यही वजह थी कि बचपन से मां के गुण उनमें समाए हुए थे। साइना के पिता का ट्रांसफर होने के चलते वे अपने परिवार के साथ हैदराबाद चली गई।

देश में जब भी महान खिलाड़ियों का नाम लिया जाता है। उनमें बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का नाम जरूर शामिल होता है। साइना भारतीय खेल जगत की वह सुपरस्टार है। जिन्होंने दुनिया भर में अपने टैलेंट का लोहा मनवाया। अब तक साइना ने कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय किताब अपने नाम किए हैं। उन्होंने 8 साल की उम्र में ही बैडमिंटन खेलना शुरू किया था। बचपन से ही साइना अपने खेल को काफी महत्व देती आई हैं। यही वजह है कि अपने स्कूल के दिनों में भी उन्होंने खेल पर पूरा ध्यान रखा।

साइना की पढ़ाई हरियाणा और हैदराबाद के कई स्कूलों में हुई। इसके बाद साइना ने सेंट एन कॉलेज फॉर वूमेन से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। साल 2012 के लंदन ओलंपिक में साइना ने अपनी जगह बनाई। जहां उन्होंने देश को ब्रॉन्ज जिताकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ साइना बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी। साल 2018 में साइना ने एशियाई गेम्स में भारत को 36 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। साल 2010 के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन के चलते साइना दुनिया के तीसरे नंबर की खिलाड़ी बनी। इसके बाद ही साल 2015 में सायना विश्व बैडमिंटन की नंबर वन खिलाड़ी बनकर उभरी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+