Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में हुए शामिल, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज पानीपत में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में शामिल होकर ऊर्जावान भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कुशल रणनीति और समर्पण भाव के साथ कार्यकर्ता निरंतर परिश्रम कर रहे हैं, यही निष्ठा भाजपा की विजय यात्रा को अजर अमर बनाए रखेगी। जय भाजपा, विजय भाजपा।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए पहले और दूसरे चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पानीपत में शक्ति केंद्र प्रमुखों की बैठक में शामिल होकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया है।












Click it and Unblock the Notifications