Haryana News: पूर्व सीएम खट्टर ने गन्नौर में विजय संकल्प रैली को किया संबोधित, मतदान के लिए की यह अपील
Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा के गन्नौर में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
पूर्व सीएम खट्टर ने ट्वीट कर लिखा कि 'यही समय है, सही समय है ! जब समूचा देश एक साथ मिलकर राष्ट्रवाद को चुनता है तो देश की दशा दिशा और भविष्य बदल जाता है। 2014 के बाद से माननीय मोदी जी के राष्ट्रवादी विचारों ने वैश्विक स्तर पर भारत को पुनः वैभवशाली बनाया है। विकसित भारत के लिए पुनः राष्ट्रवाद चुनने का यही समय है सही समय है। आज गन्नौर में सोनीपत लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री मोहनलाल बड़ौली जी के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोनीपत लोकसभा के गन्नौर में भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के समर्थन में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications