Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति से जापान के टोक्यो विश्वविद्यालय के सदस्यों ने की मुलाकात
Haryana News: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा से जापान के टोक्यो विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. ताकाहिरो काटो ने मुलाकात की। डॉ. ताकाहिरो काटो ने बताया कि टोक्यो विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन परियोजना पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ओसीआर तकनीक द्वारा संस्कृत के वर्णो को पढ़ने की विधि को पूर्ण रूप लागू करने व उपयोग में लाने विश्वविद्यालय में आए हैं। वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संस्कृत, पालि एवं प्राकृत विभाग के संकाय सदस्यों से इस सदंर्भ में बात करने आए हैं। ताकि कम्प्यूटर संस्कृत के वर्णमाला, व्याकरण व वाक्यों की संरचना को पहचान पाएं और इस परियोजना का उद्देश्य वेद, पुराण, उपनिषद, गीता आदि सहित संस्कृत ग्रंथों के विशाल संग्रह को डिजिटल बनाना और दुनिया भर के विद्वानों और शोधकर्ताओं के लिए सुलभ बनाना है।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की शुरुआत संस्कृत विश्वविद्यालय के रूप में हुई थी। बहु-संकाय विश्वविद्यालय के रूप में बदलते हुए आज विश्वविद्यालय ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में विश्वविद्यालय के 10 संकायों में कुल 49 विभाग हैं। जो व्यावसायिक और पारंपरिक पाठ्यक्रमों का मिश्रण प्रदान करते हैं। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जवाहरलाल पुस्तकालय के पांडुलिपि विभाग में 15 हजार पांडुलिपियों का विशाल भंडार है। जो कि संस्कृत, पालि एवं प्राकृत भाषा में लिखा गया है। ओसीआर तकनीक द्वारा इन ग्रंथों व पांडुलिपियों के ऊपर रिसर्च करने से शोधार्थियों को फायदा मिलेगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जल्द ही टोक्यो विश्वविद्यालय के साथ इस संदर्भ में एमओयू करेगा। इस मौके पर लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. ब्रजेश साहनी, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा, प्रो. कृष्णा रंगा व डॉ. तेलू राम मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications