Haryana News: सीएम नायब सिंह के कैथल दौरे के दौरान पूर्व मंत्री के घर हुआ स्वागत, भाव विभोर हुए मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कैथल दौरे के दौरान पूर्व मंत्री और कलायत की विधायक कमलेश ढांडा के निवास स्थान पर स्वागत किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम नायब सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि 'आज कैथल में पूर्व मंत्री और कलायत की सम्मानित विधायक हमारी बड़ी बहन कमलेश ढांडा के निवास स्थान पर अभूतपूर्व स्वागत हुआ।हमारे कार्यकर्ताओं का ये उत्साह और समर्पण ही हमारी वास्तविक शक्ति है।'

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कैथल में दौरे पर रहे। इस दौरान सीएम सैनी ने कुरुक्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के पक्ष में जनसभा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम मोदी के लिए 400 पार और हरियाणा के 10 की 10 सीटों पर जीत की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications