Haryana News: गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने के लिए बनेगी समिति, जानिए पूरी प्रक्रिया
Haryana News: हरियाणा में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित करने के लिए जिला के विभागाध्यक्षों द्वारा की गई सिफारिशों की जांच करने के लिए संबंधित उपायुक्त द्वारा जिला स्तर पर एक समिति का गठन किया जाएगा।
यह समिति सभी आवेदनों का निरीक्षण कर उपायुक्त को सिफारिश करेगी। संबंधित उपायुक्त स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस समारोह के उपलक्ष्य में अधिकतम 20 पुरस्कारों की स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने सभी मंडलायुक्तों और जिला उपायुक्तों को लिखे एक पत्र में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सम्मान प्रदान करने के लिए निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिए जाने वाले पुरस्कारों की सूची को 10 अगस्त तक अंतिम रूप देना होगा। इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में आवेदनों की अंतिम तिथि 10 जनवरी निश्चित की गई है।
निर्धारित तिथि के बाद पुरस्कारों की सूची को सभी उपायुक्त मुख्य सचिव कार्यालय में भेजना सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद सभी पुरस्कार विजेताओं का पुलिस द्वारा अनिवार्य तौर पर चरित्र सत्यापन किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications