Haryana News: सीएम सैनी गुरुग्राम में करेंगे 20 परिवादों की सुनवाई, जानिए कहां होगा आयोजन
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह कल 27 जून को जिला गुरूग्राम के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 27 जून को गुरुग्राम में सुबह 9 बजे सिविल लाइंस स्थित जिला परिषद के स्वतंत्रता सेनानी सभागार में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करेंगे और 20 परिवादों की सुनवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे आयोजित इस बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ताकि शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया जा सके।













Click it and Unblock the Notifications