Haryana News: सीएम सैनी होंगे गुरुग्राम जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति के अध्यक्ष, देखिए पूरी सूची

Haryana News: हरियाणा सरकार ने नए सिरे से जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। मुख्य सचिव कार्यालय की शिकायत निवारण शाखा द्वारा जारी इस आशय की अधिसूचना अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह को गुरुग्राम जिला लोक सम्पर्क एवं परिवाद समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल को पानीपत व पंचकूला जिलों की, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूलचंद शर्मा को नूंह और चरखी दादरी जिलों की, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह को महेंद्रगढ़ और सोनीपत जिलों को, वित्त मंत्री जयप्रकाश दलाल रोहतक और फऱीदाबाद जिलों की, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनावारी लाल को पलवल और हिसार जिलों की तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता को कैथल और फतेहाबाद जिलों की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों के चेयरमैनों की जिम्मेवारी दी गई है।

cm saini

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री सीमा त्रिखा को रेवाड़ी, विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री महिपाल ढांडा को जींद, परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल नन्यौला को यमुनानगर और कुरूक्षेत्र, सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री अभे सिंह यादव को झज्जर, शहरी स्थानीय राज्य मंत्री सुभाष सुधा को करनाल और अंबाला, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनूसचित जातियां व पिछड़े वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह को सिरसा जिले तथा पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव राज्य मंत्री संजय सिंह को भिवानी जिले की जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समितियों का चेयरमैन बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+