Haryana News: सीएम सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर किया स्वागत, कही यह बात
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'देश के यशस्वी गृहमंत्री आदरणीय अमित शाह के हरियाणा आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। माननीय गृहमंत्री विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। आप सभी सादर आमंत्रित है।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हरियाणा आगमन पर स्वागत और अभिनंदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications