Haryana News: सीएम सैनी ने हरियाणा आगमन पर पीएम मोदी का किया स्वागत, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'हरि की धरती हरियाणा में पधारने पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। माननीय प्रधानमंत्री 18 मई 2024 शनिवार दोपहर 12 बजे अंबाला शहर और दोपहर 2 बजे गोहाना में महाविजय संकल्प रैली को करेंगे संबोधित। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। सीएम सैनी करनाल विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव भी लड़ रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया है।












Click it and Unblock the Notifications