Haryana News: सीएम सैनी ने करनाल से विधायक के रूप में ली शपथ, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के साथ हुए करनाल विधानसभा उपचुनाव में विजयी होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह ने गुरूवार विधानसभा में करनाल विधायक के रूप में शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को विधायक पद की शपथ दिलवाई।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं करनाल के लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर बहुत बड़ा विश्वास व्यक्त किया है। साथ ही करनाल के लोगों ने इस बात पर भी मुहर लगाई है कि अक्टूबर में होने वाले प्रदेश के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार तीसरी बार हरियाणा में बहुत बड़े बहुमत के साथ जीत का परचम लहराएगी। गत साढ़े 9 वर्षों में जिस गति से सबका साथ-सबका विकास के साथ प्रदेश आगे बढ़ा है। उसी गति से हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह, जन स्वास्थय अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारी लाल, स्वास्थय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री बिशम्बर सिंह, विधायक लीला राम, मोहन लाल बड़ोली, नरेंदर गुप्ता, सतप्रकाश जरावता सहित सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक मंदीप सिंह बराड़ भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications