Haryana News: सीएम सैनी ने पहुंचे महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज के आश्रम, संतों से लिया यह आशीर्वाद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक स्थित गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज के रोहतक स्थित आश्रम जाकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम सैनी ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'गौकर्ण पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी जी महाराज के रोहतक स्थित आश्रम जाकर संत जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया और प्रार्थना की। महादेव की कृपा से मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे और अरविंद शर्मा रोहतक से एक बार फिर सांसद चुने जाएंगे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए चार चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। भाजपा ने हरियाणा की दस सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी उतार दिए हैं। प्रदेश में छठे चरण में 25 मई को मतदान होंगे। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। इस बीच मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रोहतक स्थित गौकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी महाराज के आश्रम जाकर संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम सैनी ने महादेव का जलाभिषेक कर प्रार्थना की है।












Click it and Unblock the Notifications