Haryana News: सीएम सैनी ने चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, जानिए क्या बोले मुख्यमंत्री
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'किसानों के मसीहा ' भारत रत्न' पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि !'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो गए हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह ने संभाल रखी है। अब सीएम सैनी पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।












Click it and Unblock the Notifications