Haryana News: सीएम सैनी ने चंडीगढ़ में समाज के लोगों से की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री सहित ये नेता रहे मौजूद
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर समाज के लोगों से भेंट की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और चंडीगढ़ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है।
सीएम सैनी ने ट्वीट कर लिखा कि 'कल बीती रात चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर समाज के लोगों से भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और चंडीगढ़ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन उपस्थित रहे।'

आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव के लिए छह चरण के मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा की दस सीटों पर छठे चरण में मतदान संपन्न हो चुके हैं। हरियाणा में चुनाव प्रचार की कमान मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथ में थी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर समाज के लोगों से भेंट की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और चंडीगढ़ भाजपा लोकसभा प्रत्याशी संजय टंडन भी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications